एआई के दौर में युवाओं को कौशल से लैस करने पर जोर, पीएम मोदी ने साझा किया केंद्रीय मंत्री का लेख
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी का एक लेख साझा किया है। इसमें देश में कौशल विकास पर बढ़ते जोर और कौशल प्रशिक्षण को युवाओं के लिए करियर के पसंदीदा विकल्प के रूप में स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया गया है। लेख में बताया गया है कि सरकार की विभिन्न पहल युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में उभर रहे नए अवसरों के लिए तैयार कर रही हैं।
विश्व कौशल एशिया 2027 और पीएम-सेतु पहल का उल्लेख
जयंत चौधरी ने अपने लेख में आगामी ‘विश्व कौशल एशिया 2027’, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उन्नत करने की ‘पीएम-सेतु’ पहल और उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि इन पहलों के माध्यम से युवाओं को बदलती तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
एआई के दौर में युवाओं को नए अवसरों के लिए तैयार करने पर जोर
लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना जरूरी है। कौशल प्रशिक्षण को करियर के एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में स्थापित करने से युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों के रास्ते खुल सकते हैं।
पीएमओ ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
.jpg)
No comments