Header Ads

Header ADS

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की

  


नई दिल्ली।

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की। शाह ने कहा, ''जो बड़ा भाई होता है, वही मुख्यमंत्री होता है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।'

शाह ने पंजाब में एनडीए की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार की समस्या से मुक्त कराना गठबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पीएम मोदी ने फोन कर जताई खुशी, कहा- अकाली दल के साथ पूरा होता है एनडीए

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक दिन पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए के विस्तार की जानकारी दी गई तो उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की और सुखबीर सिंह बादल को फोन किया। प्रधानमंत्री ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अकाली दल के साथ आने से ही एनडीए पूरा होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल के बीच तथा अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल के बीच वर्षों पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। भाजपा और अकाली दल के बीच भी लंबे समय से मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.