Header Ads

Header ADS

खरगौन सांसद बोले - युवा समय पर शादी करे और कम से कम पांच बच्चे पैदा करे

 बड़वानी। 

बड़वानी में एक बैठक के दौरान खरगौन से बीजेपी सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदू परिवारों और जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने की अपील करते हुए ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा दिया और हर हिंदू परिवार में कम से कम पांच बच्चे होने की बात कही है। दरअसल बड़वानी जिला मुख्यालय के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के बाद होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार रात बैठक रखी गई थी। इसमें सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के अलावा कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल और ग्रामीण मौजूद थे। 

No comments

Powered by Blogger.