एशियन गेम्स में क्रिकेट गोल्ड पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई, बोले- यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारत ने शनिवार को निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 61 और तिलक वर्मा के नाबाद 51 रन की बदौलत 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
पीएम मोदी ने टीम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के नाम एक बार फिर गोल्ड। एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका है। टीम के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
नितिन नबीन ने जीत को बताया ऐतिहासिक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि एशियन गेम्स क्रिकेट में टीम इंडिया की फिर से जीत हुई है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैदान पर एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। उनके मुताबिक, खिताब का सफलतापूर्वक बचाव टीम के अनुशासन, संयम और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण है।
.jpg)
No comments