Header Ads

Header ADS

31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में नशे के लिए जगह नहीं होगी- अमित शाह

 


भोपाल।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल से मध्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सामाजिक नीति को लेकर दो बड़े संदेश दिए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में नशे के लिए जगह नहीं होगी। भेल दशहरा मैदान में गोपालक सम्मेलन और पुलिस की प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान शाह ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की माताओं को यह भरोसा दिलाने आए हैं कि 31 दिसंबर 2029 के बाद उनके बेटे-बेटियों के लिए राज्य में नशे की जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य के लिए बारीकी से योजना तैयार की जा रही है।

 अमित शाह ने भोपाल में आयोजित कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मक राजनीति की है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सहकारिता और दुग्ध क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन का सबसे बड़ा लाभ गोपालकों और पशुपालकों को मिलने वाला है।

75 साल बाद बना स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय

 शाह ने कहा कि आजादी के बाद से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े लोगों की मांग रही थी कि केंद्र में स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बनाया जाए, लेकिन कांग्रेस के शासन में 75 साल तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अलग सहकारिता मंत्रालय की स्थापना हुई, जिससे सहकारी व्यवस्था को नई दिशा मिली है।

No comments

Powered by Blogger.