कांग्रेस ने यूपी में चला ब्राह्मण-महिला दांव! आराधना मिश्रा मोना को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस ने ब्राह्मण समाज और महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए अहम रणनीतिक कदम उठाया है। कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी और रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी आधिकारिक लेटर में लिखा है कि आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। साथ ही, सहरानपुर से सांसद इमरान मसूद को भी यूपी चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें यूपी कांग्रेस का वर्किंग प्रेसीडेंट बनाया गया है। इसके अलावा, देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को सीनियर वाइज प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
.jpg)
No comments