Header Ads

Header ADS

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25 लाख आवेदकों में से 41424 चयनित

 


लखनऊ

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होम गार्ड्स भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। प्रदेश के 75 जिलों में 41,424 पदों के लिए 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनितों में 8290 महिला अभ्यर्थी भी हैं। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई, परीक्षा में 25,32,196 ने आवेदन किया था, जिनमें 41,424 को चयन किया गया है। अब सरकार जल्द ही इनका प्रशिक्षण पूरा कराएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रिक्त रहे 7,600 पदों पर नई भर्ती की भी तैयारी को हरी झंडी दे दी है।

इनकी भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की गई।

No comments

Powered by Blogger.