Header Ads

Header ADS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों के तबादले, 2 IAS अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

 


पटना। 

बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।भविष्य निधि निदेशालय के सहायक निदेशक गौतम कुमार को समस्तीपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। भागलपुर के अपर समाहर्ता दिनेश राम योजना पर्षद के संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित किए गए हैं।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त अरुण कुमार को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता , कहलगांव सरफराज नवाज को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय, शशि कुमार को भविष्य निधि निदेशालय का सहायक निदेशक बनाया गया है। कटिहार के वरीय उप समाहर्ता, शशिभूषण कुमार को बांका में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

नरकटियागंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता चंद्रशेखर कुमारन को पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप मे पदस्थापित किया गया है। वैशाली की वरीय उप समाहर्ता तनुजा श्री को सिवान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।

No comments

Powered by Blogger.