दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दोपहर के समय पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद करने की कोशिश की और मलबे को हटाने के लिए हथौड़ों समेत उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल किया।
जानकारी के मुताबिक, इमारत गिरने की घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। फायर डिपार्टमेंट को लगभग 13:33-13:34 बजे ‘घर ढहने’ से संबंधित कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त बचाव उपकरण भी मंगाए गए हैं। बचाव दल मलबे के अलग-अलग हिस्सों को सावधानी से हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।
.jpg)
No comments