Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र आज दुनिया के नक्शे पर दो वजहों से है, एक मुंबई और दूसरा उसके असाधारण मुख्यमंत्री

 


नागपुर। 

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने काम को लेकर 'पैशनेट नेता' बताया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र आज दुनिया के नक्शे पर दो वजहों से है, एक मुंबई और दूसरा उसके असाधारण मुख्यमंत्री। इस तारीफ को लेकर जब फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से सवाल किया गया, तो उन्होंने अमेरिकी राजदूत को धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री के काम की तारीफ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी दिया।

अमृता फडणवीस ने कहा, ''मैं सबसे पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की और महाराष्ट्र के बारे में भी बढ़-चढ़कर बात की। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और इसलिए उसकी तारीफ दुनिया भर में होती है। जहां तक देवेंद्र फडणवीस की बात है, मैं यही कहूंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने वाले सभी नेता खुद इतने प्रेरित हैं कि वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। एक तरह से यह प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है, जो नेताओं को लोगों के लिए इतनी लगन और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में मेडिसिटी के लिए अमेरिका के मशहूर क्लीवलैंड क्लीनिक के साथ एक समझौता किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई। इसी दौरान सर्जियो गोर ने फडणवीस की तारीफ करते हुए अपने अनुभव का जिक्र किया। अमेरिकी राजदूत ने कहा, "फडणवीस ऐसे नेता हैं, जो बहुत डायनैमिक हैं, जिनमें काफी एनर्जी है और जो अपने काम को लेकर पैशनेट हैं।" उन्होंने लोगों से फडणवीस के लिए तालियां बजाने को भी कहा।

No comments

Powered by Blogger.