उत्तर प्रदेश में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार ने कर दी बड़ी व्यवस्था
नई दिल्ली।
कानून-व्यवस्था में सुधार और औद्योगिक नीतियों में कई महत्वपूर्ण बदलावों से राज्य में निवेश का माहौल बनाने में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ती औद्योगिक साझेदारी के तहत बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित उप्र-जापान निवेश सम्मेलन, 2026 में एस्कार्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कारपोरेशन लिमिटेड की 3195 करोड़ रुपये की परियोजना का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में लगने वाली इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यह निवेश व नवाचार के नए केंद्र के रूप में उभरा है।
ट्रैक्टर और निर्माण उपकरण बनाने वाली एस्कार्ट्स कुबोटा लिमिटेड यीडा के सेक्टर-10 में 2029 करोड़ का निवेश कर विनिर्माण इकाई लगा रही है। यहां ट्रैक्टर और उपकरण संबंधी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना से 3800 से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।
.jpg)
No comments