बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव , जन सुराज से पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर मैदान में
पटना।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को नामांकन के पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। अब तक केवल दो राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इनमें जनशक्ति जनता दल ने वीणा मानवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जन सुराज ने पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारा है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं, महागठबंधन के घटक दल राजद और कांग्रेस दोनों इस सीट पर अपना दावा जता रहे हैं। हालांकि, दोनों दलों ने अब तक अपने प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं उनके जवाब।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर मतभेद उभरने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। इसलिए इस सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के चयन का निर्णय इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की सहमति से होना चाहिए। दूसरी ओर, राजद भी इस सीट पर अपना दावा छोड़ने के पक्ष में नहीं है।
.jpg)
No comments