मप्र के सीहोर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 गंभीर
सीहोर।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के मलबे में ही फंसे रह गए।
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे आष्टा और शुजालपुर के बीच स्थित ग्राम मेना गोदी के पास घटित हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि बोलेरो में सवार 3 लोग हवा में उछलकर करीब 15-20 फीट दूर जाकर गिरे। वहीं, बोलेरो चला रहे ड्राइवर का खून से सना शव और अन्य यात्री गाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्से में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए, जबकि अन्य के सिर और छाती में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।
.png)
No comments