Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार: NDRF ने संभाला मोर्चा, नेवी हाई अलर्ट पर

 


मुंबई। 

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और भूस्खलन, जलभराव व परिवहन में रुकावट जैसी समस्याएं पैदा हो गई हैं। इसे देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) ने राज्य के कई हिस्सों में बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इस बीच भारतीय नौसेना ने कहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वेस्टर्न नेवल कमांड को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य प्रशासन द्वारा अनुरोध किए जाने पर मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।

महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार को मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए नागरिकों से मॉनसून टूरिज्‍म और गैर-जरूरी काम से बाहर जाने से बचने की अपील की। ​​उन्होंने चेतावनी दी कि आधिकारिक सलाह को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।उन्होंने कहा, "राज्य में बहुत ज्‍यादा बारिश हो रही है। सड़कें और रेलवे रूट बंद कर दिए गए हैं और पुणे-मुंबई ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर भी बंद है। स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मुंबई में मंत्रालय में आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई गई है। मैं नागरिकों को सलाह देता हूं कि वे मुंबई में टूरिज्‍म या घूमने-फिरने के लिए बाहर न निकलें। हम जल्द ही आगे के फैसलों की घोषणा करेंगे।"

No comments

Powered by Blogger.