Header Ads

Header ADS

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया

 


रायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के भी तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से रेल नेटवर्क का विकास हो रहा है

रायपुर के पास स्थिति सरोना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां यात्रियों को सुरक्षित, आसान और बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। नया यात्री भवन भी बनाया गया है। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है, जिससे वाहनों और यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।

प्लेटफॉर्म बदलने के लिए नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। प्लेटफॉर्म पर पहले जहां तीन शेल्टर थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। साथ ही 2,800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म की नई सरफेसिंग की गई है। ट्रेनों की जानकारी के लिए आधुनिक डिस्प्ले लगाए गए हैं।

No comments

Powered by Blogger.