योगी सरकार की ‘छात्रावास निर्माण योजना’ , कमजोर आय वर्ग वाले परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उनके सुनहरे भविष्य के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है. आर्थिक तंगी के कारण जिन छात्रों के लिए घर से दूर रहकर पढ़ाई करना एक सपना हुआ करता था, उनके लिए योगी सरकार की ‘छात्रावास निर्माण योजना’ किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है. इस योजना ने कमजोर आय वर्ग वाले परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत दी है, जिससे अब उनके बच्चे बिना किसी रुकावट के उच्च शिक्षा की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं.
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कुल 102 छात्रावास (हॉस्टल) संचालित किए जा रहे हैं. इनमें 59 हॉस्टल छात्रों (लड़कों) के लिए और 43 हॉस्टल छात्राओं (लड़कियों) के लिए हैं. इन छात्रावासों में कुल मिलाकर लगभग 5,400 छात्र-छात्राओं के रहने की शानदार व्यवस्था है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 2,013 छात्रों ने इन हॉस्टलों में रहकर अपनी उच्च शिक्षा जारी रखी है.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि आर्थिक रूप से कमजोर OBC छात्रों की पढ़ाई में धन की कमी कभी बाधा न बने. सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए इन हॉस्टलों का निर्माण सरकारी शिक्षण संस्थानों के परिसर (कैंपस) के अंदर ही किया जाता है, ताकि छात्र बिना किसी डर के पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
.jpg)
No comments