मध्य प्रदेश में बनेगी नई दिव्यांग नीति, सभी पक्षों के सुझाव किए जाएंगे शामिल
इंदौर।
मध्य प्रदेश द्वारा सरकार दिव्यांगजनों के लिए नई समावेशी दिव्यांग नीति तैयार की जा रही है। इस नीति के निर्माण में विशेषज्ञों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी संबंधित पक्षों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। निशक्तजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों की मदद के लिए 32 करोड़ रुपये की दिव्यांग निधि स्थापित की है। इस निधि से प्रतिभावान दिव्यांगजनों को खेल, उच्च शिक्षा, कला, संस्कृति आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी मदद दी जाएगी। युवाओं को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। स्टार्टअप में भी मदद की जाएगी।
.jpg)
No comments