Header Ads

Header ADS

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान... यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, तो कार्तिक आर्यम और ममूटी बने बेस्ट एक्टर

 


नई दिल्ली। 

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. साल 2024 की फिल्मों और कलाकारों के लिए विजेताओं के नामों का ऐलान हुआ. इस बार कई बड़े सितारों और फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया. सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम की रही, जिन्हें एक्टिंग के लिए बड़े पुरस्कार मिले.

मलयालम के सुपरस्टार ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए। वहीं यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। उन्हें फिल्म 'आर्टिकल 370' में बेहतरीन अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला।

No comments

Powered by Blogger.