Header Ads

Header ADS

दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन




भोपाल । 

दतिया उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,  प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। खंडेलवाल ने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्य किया है और लोगों का दिल जीता है। हम केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के साथ वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर हम उपचुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं।

उधर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह अब स्पष्ट हो चुका है कि किसी भी व्यक्ति का कद पार्टी से बड़ा नहीं होता। पार्टी के इस निर्णय को पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार करना और संगठन के लिए काम करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। मैं एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के समारोह में उपस्थित रहूंगा।  

No comments

Powered by Blogger.