सीएम चौधरी ने मुजफ्फर नगर को दी 1047 करोड़ की सौगात
मुजफ्फरपुर।
एमआइटी परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के विकास को एक नई और ऐतिहासिक उड़ान दी। जिले को करीब 1047 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात सौंपने के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समय-सीमा (टाइमलाइन) सार्वजनिक कर दी।
उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी और व्यावसायिक प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित जानकारी साझा की। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के साथ-साथ रक्सौल एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है।

No comments