Header Ads

Header ADS

धरने पर बैठे राहुल गांधी को उठाकर ले गई पुलिस, हिरासत में लिए गए कई नेता

 


नई दिल्ली

प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिसकर्मियों द्वारा बस तक ले जाते समय धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें चोट लगी और उनकी नाक से खून बहने लगा। पार्टी का यह भी दावा है कि उनके सीने पर भी चोट के निशान हैं।

हिरासत में लिए जाने के दौरान राहुल गांधी सड़क पर बैठ गए और पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर बस तक ले गए। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर भी विरोध जताया।

No comments

Powered by Blogger.