Header Ads

Header ADS

रूसी हमले में 4 भारतीयों की मौत पर भारत का सख्त रुख

 


नई दिल्ली 

 यूक्रेन के तट के पास एक व्यापारी जहाज पर हुए रूसी हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना को लेकर भारत ने मंगलवार को रूस के चार्ज डी’अफेयर्स (राजनयिक प्रतिनिधि) को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

‘एमवी गोल्डन लियो’ नामक यह जहाज रविवार को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह ओडेसा से रवाना हुआ था, तभी उस पर हमला हुआ। भारत ने सोमवार को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस व्यापारी जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि संघर्ष के दौरान कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विदेश मंत्रालय ने रूस का नाम लिए बिना जारी बयान में कहा कि भारत ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने कहा कि निर्दोष नागरिकों और जहाज के चालक दल की जान जोखिम में डालना तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना निंदनीय है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय नाविकों की मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले हाल के सप्ताहों में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में भारतीय नाविकों की मौत के मामलों पर भारत ईरान और अमेरिका के समक्ष भी कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है।

No comments

Powered by Blogger.