Header Ads

Header ADS

योग दिवस पर सीआरसी भोपाल में दिव्यांगजन सहित स्टाफ ने किया किया योग 

 


भोपाल। 

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन  सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी भोपाल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरसी भोपाल का स्टाफ दिव्यांगजन अभिभावक सम्मिलित हुए। सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिवचरण विश्वकर्मा एवं बालकृष्ण विश्वकर्मा योगाचार्यों द्वारा योगाभ्यास कराए गए। इन योगाभ्यासों में प्राणायाम, आसन एवं विभिन्न व्यायाम कराए गए। कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम मे सभी लोग सम्मिलित हुए साध ही सभी लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। 

No comments

Powered by Blogger.