Header Ads

Header ADS

नीट यूजी 2026 की परीक्षा संपन्न, छात्र ट्रैफिक जाम में न फंसे इसलिए पीएम मोदी ने रोका अपना काफिला

 


नई दिल्ली। 

देश भर के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। पिछले 3 मई को हुई परीक्षा के रद्द होने के बाद, इस बार पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों वाली इस परीक्षा के दौरान केंद्रों पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, प्रवेश द्वारों पर सख्त तलाशी और अतिरिक्त सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू रहीं, जिससे पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरी हुई।

परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जाम में न फसना पड़े इसलिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी तय उड़ान में थोड़ी देरी की ताकि छात्रों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी सीधे अपने आवास जाने के बजाय करीब 45 मिनट तक वहीं रुके रहे। प्रधानमंत्री का विमान अपने तय समय पर उड़ान भर सकता था या उनका काफिला एयरपोर्ट से निकल सकता था। लेकिन, दोपहर 2 बजे से होने वाली नीट परीक्षा के कारण एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में हजारों छात्रों की आवाजाही चल रही थी। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रतिबंधों की वजह से छात्रों को सेंटर पहुंचने में देरी न हो जाए, इसलिए वे खुद एयरपोर्ट पर ही रुक गए।

भोपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

भोपाल। 

 भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। मध्य प्रदेश में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गाए थे, जहां एक लाख 18 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। भोपाल में 32 परीक्षा केन्द्रों पर 13 हजार 774 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, कैमरा, बेल्ट, आभूषण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित था।

No comments

Powered by Blogger.