Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बेकाबू ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत, 20 घायल

 


मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

छिंदवाड़ा। 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नेशनल हाइवे पर सावरी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरादर टक्कर मार दी। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इस हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

 हादसा छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाइवे पर ग्राम टेमनी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। पिकअप वाहन में ग्राम मछेरा के रहने वाले 25 मजदूर सवार थे और सभी सुबह सब्जी तोड़ने के लिए कन्हरगांव के लिए निकले थे। सावरी के पास ग्राम टेमनी खुर्द में पिकअप से कुछ मजदूरों को उतारा जा रहा है, इसी दौरान पीछे से यूरिया से लदे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक का टायर फटा और वह अनियंत्रित होकर पिकअप को टक्कर मारने के बाद एक बाइक को कुचलते हुए सडक़ किनारे खंती में उतर गया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। 

No comments

Powered by Blogger.