Header Ads

Header ADS

लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों की मौत

 


लखनऊ। 

लखनऊ के अलीगंज इलाके के पुरानिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए थे। अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित पुरनिया चौराहे के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग की नीचे स्थित दुकान में आग लग गई। इसी दुकान के ऊपर कोचिंग सेंटर है। धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप लेते हुए कोचिंग सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। भयावह स्थिति देख कोचिंग सेंटर पर मौजूद कई विद्यार्थी अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद पड़े, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।


जब यह घटना हुई उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने सभा के मंच से ही इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं, उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है। जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 


 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दुःख जताया 
 
राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि  लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.