Header Ads

Header ADS

तबादला नीति को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना, जांच की मांग


 भोपाल।

मध्य प्रदेश में तबादला नीति को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने आरोप लगाया कि तबादलों की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और कई मामलों में अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यश भारतीय ने कहा कि यदि अधिकारी, सरकार और मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो सरकार को इस स्थिति पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। 

सपा प्रवक्ता ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की एक तबादला सूची का हवाला देते हुए दावा किया कि विभागीय मंत्री की ओर से तैयार की गई सूची में शामिल कुछ तबादलों को अधिकारियों ने रोक दिया। 

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्री स्तर पर निर्णय लिया गया था तो उसके क्रियान्वयन में बाधा क्यों आई। यश भारतीय ने यह भी आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों के तबादले रोके गए हैं, उनमें से कुछ के खिलाफ विभिन्न विभागों में जांच लंबित है तथा कुछ मामलों में भ्रष्टाचार संबंधी आरोप भी हैं। हालांकि उन्होंने इन आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया।

No comments

Powered by Blogger.