Header Ads

Header ADS

पंजाब में भाजपा का लक्ष्य सरकार बनाना ,बूथ स्तर तक मजबूत संगठन अनिवार्य- नितिन नवीन

 


लुधियाना। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के अंतिम दिन संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने अलग-अलग स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर स्पष्ट किया कि पंजाब में भाजपा का लक्ष्य सरकार बनाना है, जिसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करना अनिवार्य है।

लुधियाना के एक होटल में आयोजित इन बैठकों में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पदाधिकारी, मंडल और बूथ स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और यदि संगठन मजबूत होगा तो चुनावी परिणाम अपने आप बेहतर आएंगे।

उन्होंने सभी नेताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर कम से कम दस सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए, जो केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करे। उनका कहना था कि जब जनता तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचेगी, तभी पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।

No comments

Powered by Blogger.