सीएम चौधरी की दो टूक - झुकने वाला व्यक्ति नहीं हूं. अपराधी को बिहार छोड़ना होगा.
पटना।
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कड़े शब्दों में बिहार के अपराधियों को चेतावनी दी है. सोमवार को सम्राट चौधरी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं कभी अपराधी के सामने झुकने वाला व्यक्ति नहीं हूं. अपराधी को बिहार छोड़ना होगा. कोई रोक नहीं सकता है. अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है. ये बिहार है… कितना भी अपराधी के पक्ष में रहोगे, कोई फर्क नहीं पड़ता है."
मुख्यमंत्री ने कहा सम्राट चौधरी हर हाल में बिहार को अपराध मुक्त बनाएगा. इसमें कहीं दो मत नहीं है. कोई गलतफहमी में मत रहना. ये अतिपिछड़ा समाज जिसकी आबादी 35-36 परसेंट है… उसका मैं अंगरक्षक हूं. कोई माई का लाल छू नहीं सकता. लंबे समय से बिहार की राजनीति में नहीं हूं. सफाई अभियान चलता रहेगा.
.jpg)
No comments