कृषक उन्नति योजना में किसानों को मिलेगा 15 हजार एकड़ की मदद - सीएम साय
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को राजनांदगांव के ‘स्टेट हाई स्कूल’ मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन और लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया।
साय ने कहा किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रही है।'' मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान राजनांदगांव जिले को 510.89 करोड़ से अधिक की लागत की 333 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन, तिलहन अथवा अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
.jpg)
No comments