तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र ने तीन साल के नए कार्यकाल को दी मंजूरी
नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक बार फिर तीन वर्ष के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनकी नई नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्हें इस पद पर पुनर्नियुक्त किया गया है, जिससे वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विधि अधिकारियों में शामिल हो जाएंगे।

No comments