Header Ads

Header ADS

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

 


नई दिल्ली। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। हालांकि, फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही वो इस सीरीज में भाग ले पाएंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वनडे टीम में लौटे हैं। बुमराह आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम के लिए 50 ओवर का क्रिकेट खेले थे। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में शामिल किए गए हैं। अक्षर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। 

भारत की वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

No comments

Powered by Blogger.