मध्य प्रदेश की भावांतर भुगतान योजना को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2026
भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन की किसान हितैषी एवं नवाचार आधारित भावांतर भुगतान योजना-2025 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव, विधि एवं न्याय मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार, इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनामिक रिलेशंस के संचालक डॉ. शेखर ऐय्यर, आरआईएस के महानिदेशक प्रो. सचिन कुमार शर्मा तथा स्कॉच ग्रुप के अध्यक्ष समीर कोचर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments