महाराष्ट्र के परभणी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत, 18 घायल
मुंबई ।
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित यशवाड़ी में शनिवार को निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा गया है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों, यही उनकी कामना है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, "परभणी जिले के यशवाड़ी में बन रहे हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरने से हुए दुखद हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
.png)
No comments