Header Ads

Header ADS

नीट-यूजी 2026 आज: केंद्र सरकार की ओर से कड़े नियम लागू, चूक रोकने एयर फ़ोर्स से पहुंचे प्रश्नपत्र

 


नई दिल्ली। 

देशभर में आज होने वाली  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026)  को लेकर एनटीए और केंद्र सरकार ने की ओर से कड़े नियम लागू किए गए हैं। यह परीक्षा छात्रों के साथ -साथ सरकार के लिए भी बड़ी परीक्षा है। देश के विभिन्न एग्जाम सेंटर तक प्रश्न-पत्र भारतीय वायु सेना के विमानों की मदद से सुरक्षित तरीकों से पहुचाएं हैं, ताकि नीट परीक्षा में कोई भी चूक न हो सके।एनटीए ने एडवाइजरी करते हुए कहा है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूजी का आयोजन

प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूजी का आयोजन को होगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाओं का ट्रायल रन किया गया है। परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा तीन घंटे की होगी। परीक्षा के लिए संबंधित जिलों में जिलास्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक तीन-चार केंद्रों लिए एक नोडल अधिकारी और हर केंद्र के लिए सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

भोपाल में 32 केन्द्रों पर 13 हजार 774 विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रशासन हाई अलर्ट पर

नीट-यूजी में  भोपाल में 32 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 13 हजार 774 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिला प्रशासन, पुलिस के साथ रेलवे ने भी खास तैयारी की है। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शनिवार को प्रदेश के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए हर सेंटर के बाहर एक बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। किसी की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर वहीं तैनात मिलेंगे। परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा दिवस की समय-सारिणी, प्रवेश प्रक्रिया तथा निर्धारित नियमों का गंभीरता से पालन करें।

No comments

Powered by Blogger.