Header Ads

Header ADS

खान सर की कोचिंग संस्थान पर फायरिंग, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया


 पटना

 राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की कोचिंग संस्थान पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। कदमकुआं थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के दौरान हथियारों के इस्तेमाल और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर कई पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है।

यह मामला 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले से जुड़ा है। कोचिंग संस्थान की ओर से आरोप लगाया गया था कि अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, खान सर से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

खान सर का कहना है कि फायरिंग आत्मरक्षा के तहत की गई थी। उनके अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने हालात को देखते हुए जवाबी कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज किसी प्राथमिकी की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे।


No comments

Powered by Blogger.