दो बसों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत 5 की मौत
रायसेन
रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे पर सेहतगंज फैक्ट्री के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक दो तेज रफ्तार यात्री बसें आपस में आमने-सामने सीधे टकरा गईं। यह भीषण टक्कर सागर से भोपाल जा रही ‘शक्ति ट्रैवल्स’ और भोपाल से सागर लौट रही ‘कल्पना ट्रैवल्स’ की बसों के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पलभर में पूरा हाईवे चीख-पुकार से गूंज उठा। इस भयानक हादसे में एक मासूम बच्चे और एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही बसें बेहद तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं। रायसेन से गैरतगंज के बीच का यह पूरा हिस्सा सिंगल लेन सड़क है। इसी सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक के बीच एक बस के चालक ने आगे निकलने (ओवरटेक) का प्रयास किया, जिससे दोनों चालकों का अपनी-अपनी गाड़ियों से नियंत्रण बिगड़ गया और बसें सीधे एक-दूसरे में जा घुसीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले केबिन पूरी तरह पिचक गए और खिड़कियों के पास बैठे यात्री इसकी सीधी चपेट में आकर लहूलुहान हो गए।
.jpg)
No comments