Header Ads

Header ADS

खंडवा में अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, 8 जवान गंभीर रूप से घायल

 


खंडवा। 

खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध फसल बोने से रोकने पहुंची टीम पर लगभग 400 अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं की आड़ लेकर लाठियों और गोफन से पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें फ्लाइंग स्क्वॉड के 8 वनरक्षक घायल हो गए। यह हिंसक झड़प उस वक्त हुई जब बारिश का फायदा उठाकर वन भूमि पर अवैध रूप से फसल बोने की नीयत से आए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग के 40 कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। 

घायल वनकर्मियों ने बताया कि कार्रवाई को रोकने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत भीड़ ने पहले महिलाओं को आगे कर दिया, जिससे वन विभाग की टीम तुरंत कोई कड़ा कदम नहीं उठा सकी। इसी का फायदा उठाकर पीछे छिपे उपद्रवियों ने लाठियों और गोफन (पत्थर फेंकने का पारंपरिक हथियार) से बड़े-बड़े पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस सुनियोजित हमले में जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई कर्मचारियों के सिर फूट गए, जबकि एक जवान का कान तक कट गया।

No comments

Powered by Blogger.