सेशेल्स ने PM मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ सम्मान से किया नवाजा
नई दिल्ली।
भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच से एक बार फिर बेहद गर्व करने वाली खबर सामने आई है। वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सशक्त नेतृत्व का डंका लगातार बज रहा है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी को वहां के एक ऐसे सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है, जो पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रतिबद्धता पर एक बड़ी मुहर लगाता है।
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से सम्मानित किया गया है। यह बड़ा अवॉर्ड पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection), सस्टेनेबल डेवलपमेंट में उनके मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी ‘ग्रीन विजन’ को दी गई एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। इस खास मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत हिंद महासागर में एक ऐसी साझेदारी चाहता है जो देशों के आकार पर नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सम्मान पर टिकी हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम एक ऐसे क्षेत्र की कल्पना करते हैं जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े और सभी देश मिलकर साथ चलें।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी के क्लाइमेट एक्शन और ग्रीन ग्रोथ के प्रयासों की इतनी बड़ी सराहना हुई हो। इसी साल मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने कृषि क्षेत्र में अहम बदलाव लाने और फूड सिक्योरिटी के लिए उन्हें ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल पीस प्राइज’ जैसे विश्वस्तरीय सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
.jpg)
No comments