उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 बागी सांसदों ने थामा शिंदे का दामन; लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी
मुंबई
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से भारी भूचाल आ गया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के कुछ समय बाद ही उद्धव ठाकरे को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर चुनकर आए 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने अचानक उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर अपना अलग गुट बनाने का सनसनीखेज फैसला कर लिया है। इन 6 बागी सांसदों ने सीधे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आधिकारिक पत्र लिखकर यह मांग की है कि उन्हें सदन में एक अलग समूह के रूप में मान्यता दी जाए और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी में उनका विलय कर दिया जाए।
पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को मझधार में छोड़ने वाले इन 6 सांसदों के नाम भी सामने आ गए हैं। स्पीकर को पत्र सौंपने वाले बागियों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल का नाम शामिल है। यह पूरा ‘खेला’ इतनी खामोशी से हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे ये सभी 6 सांसद नांदेड़, पुणे और मुंबई से एक स्पेशल प्राइवेट प्लेन के जरिए गुपचुप तरीके से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के एक सीनियर नेता भी मौजूद थे, जिनकी अगुवाई में स्पीकर को समर्थन का पत्र सौंपा गया।
.jpg)
No comments