आईएएस के तबादले, कर्मवीर शर्मा भोपाल के नए संभागायुक्त
भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस के तबादले किए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नरों को बदलने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों और निदेशकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को पंजीयक महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक का जिम्मा सौंपा गया है। सूची के मुताबिक कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त बनाया गया है। वहीं मौजूदा संभागायुक्त संजीव सिंह अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रीवा संभाग के वर्तमान कमिश्नर बाबू सिंह जामोद को नगरीय एवं आवास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अब शीलेंद्र सिंह उनकी जगह लेंगे। वहीं, दीपक सिंह को सहकारिता, अमित तोमर को ऊर्जा, मनोज पुष्प को स्वास्थ्य, रोहित सिंह को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। बता दें कि दीपक सिंह वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव और रोहित सिंह वित्त विभाग में अपर सचिव पर थे।
.jpg)
No comments