Header Ads

Header ADS

राष्ट्रपति मुर्मु ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के करेंगी दर्शन


खण्डवा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार, 18 जून को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान ओंकारेश्वर पहुंचेंगी और यहां ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एवं आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

 राष्ट्रपति 18 जून को दोपहर 12:30 बजे बैतूल से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर में शाम 6:20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन एवं आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति प्रातः 10 बजे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति प्रातः 11:30 बजे ओंकारेश्वर हेलिपेड से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments

Powered by Blogger.