Header Ads

Header ADS

मधुबनी से गिरफ्तार आरोपी को ATS ले गई भोपाल

मधुबनी 

बिहार एटीएस एवं मध्यप्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल एटीएस की टीम ने उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि वह कथित रूप से पाकिस्तानी हैंडलर के रूप में काम करता था। जांच में वह कथित तौर पर पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा होने का आरोपी पाया गया है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नौ टोला सरिसबपाही निवासी 56 वर्षीय इजहारुल हक है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी कारण मध्य प्रदेश एटीएस और बिहार एटीएस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे मधुबनी से गिरफ्तार किया है।

वह वर्तमान में मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के राघो नगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया में रह रहा था। वह बच्चों को पढ़ाई करवाता था। संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, रेडमी नोट-5 और ओप्पो कंपनी के हैंडसेट बरामद किए गए हैं। एटीएस के अनुसार मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.