यूपी में छात्राओं को मिलेगी पेट्रोल स्कूटी, योगी सरकार की रानी लक्ष्मीबाई योजना
लखनऊ।
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं के लंबे इंतजार को जल्द ही खत्म किया जा सकता है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत छात्राओं को इलेक्ट्रिक वाहन की जगह पेट्रोल स्कूटी देने की तैयारी की जा रही है। योजना की पात्रता को लेकर मंथन जारी है।
स्नातक प्रथम वर्ष में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को इसमें शामिल किया जा सकता है। साथ ही उनके परिवार की वार्षिक आय सीमा 10 से 12 लाख रुपये तक निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसकी कार्यवाही शुरू की जाएगी। पहले चरण में मेरिट के आधार पर मेधावी छात्राओं को पेट्रोल स्कूटी उपलब्ध कराने की तैयारी है।
.jpg)
No comments