Header Ads

Header ADS

उत्तर प्रदेश सरकार मोटा अनाज खरीदने की नीति के तहत 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीदेगी


लखनऊ।

 उत्तर प्रदेश सरकार मोटा अनाज खरीदने की नीति के तहत 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीदेगी। इसके लिए राज्य के 25 जिलों में 150 केन्द्र खोले जाएंगे। 15 जून से 31 जुलाई तक खरीद होगी। मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपया प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

बुधवार योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में क्रय केन्द्रों पर मक्का खरीद किसानों की कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर की जाएगी।

कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, बलिया, गोंडा, फतेहपुर और मीरजापुर में मक्का क्रय केन्द्र खोले जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.