Header Ads

Header ADS

बिहार विधान परिषद की 10 खाली सीटों पर पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित


 पटना। 

बिहार विधान परिषद की 10 खाली सीटों पर पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए. नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन था. सीटों के अनुपात में ही उम्मीदवार उतारे गए थे इसलिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ और वोटिंग की नौबत नहीं आई. 

बीजेपी से पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर, जेडीयू से भारती मेहता, निशांत कुमार, ललन प्रसाद, शिवानी देवी, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और आरजेडी से सुनील सिंह निर्विरोध चुने गए. इसके साथ ही अब तय हो गया है कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की कुर्सी जाएगी. वे अभी बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं.

जानकारी हो कि 10 सीटों पर ही चुनाव होना था. इसके लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे. जेडीयू और बीजेपी से चार-चार, लोजपा से एक और आरजेडी ने एक उम्मीदवार को उतारा था. सोमवार को सभी 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया था. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें सबके पर्चे सही पाए गए थे. अब नतीजों में सभी 10 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हो गई है.


No comments

Powered by Blogger.