Header Ads

Header ADS

मप्र के कूनों में चीतों की निगरानी के लिए तैनात जर्मन शेफर्ड डॉग की मौत

 


श्योपुर, 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग के लिए तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित जर्मन शेफर्ड डॉग की मौत हो गई है। जंगल में चीतों की हरकत पर नजर रखने में वन विभाग की मदद करना उसकी जिम्मेदारी थी। डॉग का काम चीतों की ट्रेकिंग, गश्त के साथ वन अमले की सहायता करना था। बुधवार की शाम को कूनो में ट्रैकिंग डॉग की मौत हुई है। मौत के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन चीता प्रबंधन की टीम द्वारा प्रारम्भिक तौर पर हार्टअटैक को मृत्यु का कारण मान रहे हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर डॉग के किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही जा रही है। कूनो में डॉग की देखरेख के लिए दो हैंडलर तैनात थे। ऐसे में उसकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। कूनो के डिप्टी डायरेक्टर आर. थिरुकुरल का कहना है कि डॉग की मौत के बाद गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है। उसकी मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

No comments

Powered by Blogger.