NEET स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स भी कर सकेंगे बस में फ्री सफर, री-एग्जाम से पहले पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को राहत देना, रोजगार के अवसर बढ़ाना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और औद्योगिक विकास को गति देना है. कैबिनेट ने नीट (यूजी) की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके एक अटेंडेंट के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का बड़ा फैसला लिया है. यह सुविधा 20, 21 और 22 जून को उपलब्ध रहेगी और इसके लिए परीक्षार्थियों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जबकि इसका खर्च ट्रांसपोर्ट विभाग वहन करेगा.
सरकार ने केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि उनके साथ जाने वाले एक अभिभावक या गार्डियन को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है. इससे खासकर दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी
परीक्षा रद्द होने और दोबारा आयोजित किए जाने के बाद कई छात्रों ने यात्रा खर्च और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आने वाली दिक्कतों को लेकर चिंता जताई थी. छात्रों की इन्हीं समस्याओं और सुझावों को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह विशेष व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है.
.jpg)
No comments