Header Ads

Header ADS

दिल्ली में आगजनी की भीषण घटना पर PM मोदी ने जताया शोक

 


नई दिल्ली। 

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हुई विवेक विहार में आगजनी की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया . इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. सरकार ने सभी पीड़ितों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा भी की है. साथ ही घायलों को 50 अनुग्रह राशि देने का ऐलान भी किया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली की शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

No comments

Powered by Blogger.