Header Ads

Header ADS

सीएम साय का दावा , पश्चिम बंगाल और असम में बनेगी भाजपा सरकार


रायपुर

पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश का रिजल्ट सोमवार को घोषित होगा। इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि दो राज्यों में बीजेपी का स्पष्ट बहुमत आ रहा है। बाकी राज्यों में भी बीजेपी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'कल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने हैं और हम लोग बहुत आशावान हैं। दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और असम में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बना रही है।' अन्य राज्यों में भी एनडीए की मजबूत स्थिति होगी। 

No comments

Powered by Blogger.